जनगणना प्रशिक्षण शिविर शुरू,सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी एकत्र करने पर जोर

जनगणना प्रशिक्षण शिविर शुरू,सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी एकत्र करने पर जोर
Facebook WhatsApp

सिकरहना। बनकटवा प्रखंड के ई- किसान भवन के सभागार में आगामी जनगणना की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड जनगणना पदाधिकारी श्याम कुमार ने जनगणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और विकास योजनाएं इसी पर आधारित होती हैं।बीडीओ श्याम कुमार ने जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और गंभीरता के साथ अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से घर-घर जाकर सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी एकत्र करने पर जोर दिया, ताकि जनगणना के आंकड़े प्रामाणिक बन सकें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, प्रपत्र भरने की विधि, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और डेटा संग्रहण की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा चरणबद्ध तरीके से सभी आवश्यक बिंदुओं की जानकारी दी जा रही है।इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फील्ड कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों को दूर करना और जनगणना प्रक्रिया को सुचारु बनाना है। इस प्रशिक्षण में शिक्षक परशुराम प्रसाद, संजीव कुमार, महिपाल मिश्रा, हारून आलम, विजय कुमार, अशोक शर्मा,सहित सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page