हरसिद्धि के विभिन्न जगहो से चार बाइक की हुई चोरी
पीड़ितो ने थाना में दिया आवेदन,चोरी गयी बाइक की खोज मे जुटी है पुलिस
हरसिद्धि।थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चार बाइक चोरों ने चुरा लिया है। जिसमे दो बाइक घीवाढार गाँव से हुई है। सभी पीड़ित थाना मे अलग अलग आवेदन देकर करवाई की मांग की है। मानिकपुर पंचायत के मिश्रिया गाँव के पंडित पियूष पाण्डेय की बाइक हरपुर पोखरा चौक के पास से चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर के पास दुर्गा पूजा हो रहा है। पूजा के आचार्य वही है। वहां बाइक ख़डी कर पूजा पाठ करने मे जुट गए। पूजा से उठने पर देखा की बाइक गायब है। काफ़ी खोजबीन के बाद बाइक नहीं मिला। उन्होंने थाना मे आवेदन दिया है।
ऐसे ही घीवाढार वार्ड आठ के लालबाबू हाशमी की बाइक उनके दरवाजे से चोर चुरा लिए है। जबकि घीवाढार वार्ड 5 के इस्लाम मियां अपने बाइक से गोबिंदापुर बाजार गए थे। बाजार मे औरंगजेब आलम के दुकान पर बाइक ख़डी कर बाजार मे सामान लेने चला गया। जब वापस लौटा तो बाइक गायब थी।
वैसे ही अरेराज थाना के बरवा गाँव के पंडित अरुण कुमार पाण्डेय गोविंदापुर मे राजेश साहनी के यहाँ पूजा कराने गए। बाइक उनके दरवाजे पर ख़डी कर घर के अंदर गए। पूजा कराकर जब लौटे तो दरवाजे से बाइक गायब थी।
उन्होने थाना मे आवेदन देकर उसी गाँव के बाबूराम साहनी के पुत्र सुनील साहनी व किशोरी साहनी के पुत्र गोलू साहनी को आरोपित किया है। पुलिस चोरी गयी चारों बाइक की खोज मे जुटी हुई है।

