पूर्वी चंपारण में कुल मतदाताओं की संख्या हुई 34 लाख 28 हजार 474, 47 हजार 188 नए नाम जुड़े,7 हजार 834 नाम हटे

पूर्वी चंपारण में कुल मतदाताओं की संख्या हुई 34 लाख 28 हजार 474,  47 हजार 188 नए नाम जुड़े,7 हजार 834 नाम हटे
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण जिला में फोटो युक्त निर्वाचक सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक
मोतिहारी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्वी चंपारण जिला के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व सचिव के साथ उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने बताया गया 01 अगस्त,2025 को निर्वाचन सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित कराया गया था, उसके पश्चात 01.08.2025 से 01.09.2025 तक की अवधि में इस पर दावा आपत्ति प्राप्त की गई। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सभी प्राप्त दावा आपत्तियों का निष्पादन 25.09.2025 तक कर दिया गया।
आज दिनांक 29.09.2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3428474 है। इस दौरान कुल 47188 नए नाम जोड़े गए हैं जबकि 7834 नाम हटाए गए हैं। कुल 17905 में सुधार भी किया गया है।

विधानसभा वार निर्वाचकों की संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि 10-रक्सौल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 4677 नाम जोड़े गए, 286 नाम हटाए गए तथा 1440 नाम में सुधार किया गया इस प्रकार वहां कुल मतदाताओं की संख्या 2848 71 है।
11-सुगौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 3059 नाम जोड़े गए,1430 नाम हटाए गए, 1143 नाम में सुधार किया गया। सुगौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचको की संख्या 281851 है।
12-नरकटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 4138 नाम जोड़े गए, 924 नाम हटाए गए तथा 1648 नाम में सुधार किया गया। वहां पर निर्वाचकों की संख्या 300158 है।
13-हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 3490 नाम जोड़े गए, 672 नाम हटाए गए तथा 1360 नाम में सुधार किया गया। वहां पर कुल निर्वाचकों की संख्या 273087 है।
14- गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत कुल 2946 नाम जोड़े गए, 267 नाम हटाए गए, 1296 नाम की प्रविष्टियों में सुधार किया गया। इस प्रकार वहां कुल निर्वाचकों की संख्या 263232 है।
15-केसरिया विधानसभा अंतर्गत कुल 2857 नए नाम जोड़े गए, कुल 387 नाम हटाए गए तथा 1349 नाम की प्रविष्टियों में सुधार किया गया। इस प्रकार वहां निर्वाचकों की कुल संख्या 259840 है। 16-कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 4040 नए नाम जोड़े गए, 304 नाम हटाए गए तथा 1378 नाम में सुधार किया गया। इस प्रकार कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचकों की कुल संख्या 255066 है।
17-पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 4863 नए नाम जोड़े गए, 798 नाम हटाए गए तथा 1786 नाम में सुधार किया गया। इस प्रकार पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल निर्वाचकों की संख्या 334731 है। 18- मधुबन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 3516 नए नाम जोड़े गए, 936 नाम को हटाया गया, 1233 नाम में सुधार किया गया। इस प्रकार मधुबन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल निर्वाचकों की संख्या 263974 है।
19-मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 3589 नाम जोड़े गए, 514 नाम हटाए गए,1311नामों की प्रविष्टियों में सुधार किया गया। इस प्रकार मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचको की कुल संख्या 289799 है।
20- चिरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 5079 नाम जोड़े गए, 803 नाम हटाए गए तथा 1574 नाम में सुधार किया गया। इस प्रकार चिरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 287911 निर्वाचक हैं।
21-ढाका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कुल 4934 नए नाम जोड़े गए,513 नाम को हटाया गया, 2387 नाम में सुधार किया गया। इस प्रकार ढाका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल निर्वाचकों की संख्या 3339 54 है।

मतदाता सूची लिंगानुपात के बारे में बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में मतदाता सूची लिंगानुपात 876 है।विधानसभावार देखें तो रक्सौल में 869,सुगौली में 876, नरकटिया में 866, हरसिद्धि में 899, गोविंदगंज में 897, केसरिया में 878, कल्याणपुर में 869, पिपरा में 873, मधुबन में 876, मोतिहारी में 866, चिरैया में 861 एवं ढाका में 882 लिंगानुपात है।

जिला में वर्तमान में मतदान केंद्रों की संख्या के बारे में जिलाधिकारी ने बताया कि जिला में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 4095 है। इसके पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 2024 के दौरान मतदान केंद्रों की संख्या 3496 थी।

विधानसभा वार मतदान केंद्र की संख्या बताते हुए उन्होने कहा कि रक्सौल विधानसभा में 329, सुगौली में 335, नरकटिया में 356, हरसिद्धि में 312, गोविंदगंज में 319, केसरिया में 307,कल्याणपुर में 298, पिपरा में 421,मधुबन में 313, मोतिहारी में 367, चिरैया में 357 एवं ढाका में 381 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड,राष्ट्रीय जनता दल, बहुजन समाज पार्टी,आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (ML), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मा.) के जिलाध्यक्ष/प्रतिनिधि के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश भी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page