अश्लील गाना पर डांस करने व डीजे बजाने के मामले मे एफआईआर दर्ज
तुरकौलिया बोरिंग चौक पर हो रही थी अश्लील गाने पर डांस,खेसारी टू की पार्टी दे रही थी प्रोग्राम
डीएसपी के निर्देश पर जप्त हुआ था डीजे
तुरकौलिया। बोरिंग चौक पर दुर्गा पूजा के दौरान हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अश्लील गाने पर अश्लील डांस व डीजे बजाने की सुचना पर पुलिस ने सोमवार की देर रात करवाई की है। पुलिस बज रहे डीजे साउंड को जप्त कर थाना ले गयी। इस दौरान मंच पर अश्लीलता का प्रदर्शन कर रहे लोगों को कड़ी डांट फटकार भी मिली। पुलिस के पहुंचते ही दर्शक दीर्घा मे बैठे लोग भाग खडे हुए। उक्त कार्यक्रम उत्तरप्रदेश के खेसारी टू के मण्डली के द्वारा किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि अश्लील गाने पर महिला पुरुष कलाकार के द्वारा डांस किया जा रहा था।
जिसकी सुचना पर छापेमारी कर डीजे को जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि मामले मे एफ आई आर दर्ज कर करवाई की जा रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। अश्लीलता बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

