रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ओर से तीन दिवसीय रक्षा उपकरणों की लगेगी  भव्य प्रदर्शनी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ओर से तीन दिवसीय रक्षा उपकरणों की लगेगी  भव्य प्रदर्शनी
Facebook WhatsApp

-आमजन, छात्र-छात्राएं एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग होंगे लाभान्वित : राधा मोहन 

मोतिहारी। सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में एक प्रेस वार्ता किया। श्री सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि डीआरडीओ देश की अतिमहत्वपूर्ण संस्था है, जिसकी आपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री सिंह ने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा मोतिहारी में रक्षा उपकरणों की भव्य मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 15 से 18 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे किया जाएगा।

 प्रदर्शनी देश की आधुनिक रक्षा तकनीकों, स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास तथा “आत्मनिर्भर भारत” के तहत तैयार किए गए उन्नत रक्षा उपकरणों का व्यापक प्रदर्शन करेगी। इसमें विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों, संचार उपकरणों, रक्षा तकनीक मॉडल्स एवं अनुसंधान परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आमजन, छात्र-छात्राएं एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा नवाचारों की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगी। विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक होगा, जो उन्हें विज्ञान, तकनीक एवं राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक और प्रेरित करेगा। आयोजन की सफलता हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता, आगंतुकों की सुविधा तथा मार्गदर्शन के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।स्थानीय प्रशासन एवं डीआरडीओ के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर देश की रक्षा क्षमताओं एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों का अवलोकन करें।इस अवसर पर  अपर निदेशक बृजेश कुमार,  विधायक प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page