कलवार इंटीग्रेटेड एसोसिएशन का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह संपन्न,प्रदेशभर के प्रतिनिधियो ने लिया हिस्सा

कलवार इंटीग्रेटेड एसोसिएशन का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह संपन्न,प्रदेशभर के प्रतिनिधियो ने लिया हिस्सा
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। कलवार इंटीग्रेटेड एसोसिएशन  के स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का द्वितीय दिवस रविवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता, अशोक चौधरी एवं विधायक हेमराज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में तारकेश्वर प्रसाद ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज 

कार्य प्रेरणास्रोत हैं, जिन्हें आगे बढ़ाते हुए हमें समाज के सभी वर्गों के साथ सामंजस्य स्थापित करना जरूरी है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा और आपसी सहयोग को समाज की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।

इस समारोह में रंजीत गुप्ता, राकेश गुप्ता, पूर्व प्राचार्य जगत नारायण प्रसाद, पूर्व नगर उप सभापति राजकुमारी गुप्ता, बेतिया की उप महापौर गायत्री देवी, श्रीप्रकाश चौधरी, कृष्ण कुमार ज्वेलर्स सहित बिहार के सभी 38 जिलों से आए केआईए प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता और जागरूकता का विस्तार होता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा मिलती है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page