वाहन जांच में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,दो गिरफ्तार

वाहन जांच में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

– पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

सुगौली। थाना क्षेत्र में रात्रि को सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी। जांच के क्रम में एक अपाचे मोटरसाइकिल को रोका गया, जिस पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर संदिग्ध प्रतीत हुआ। गहन जांच करने पर पाया गया कि मोटरसाइकिल पर लगा नंबर किसी अन्य वाहन का है। इसके बाद पुलिस ने चेसिस नंबर के आधार पर वाहन की जांच की, जिसमें खुलासा हुआ कि यह बाइक चोरी की है और इसका मामला रघुनाथपुर थाना में दर्ज है।

संबंधित केस नंबर 45/26 बताया गया है। पुलिस ने मौके से राजकुमार सहनी पिता ढूंढइ सहनी, निवासी- करमवा, थाना सुगौली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि चोरी की इस घटना को नितेश पटेल और चुमन सहनी के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था। राजकुमार की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नितेश पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, तीसरा आरोपी चुमन सहनी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष अनीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान को और सख्त करने की भी बात कही गई है, ताकि अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page