पूर्वी चम्पारण में ‘मौत का समान’ सप्लाई करने वाला गाजियाबाद निवासी सतीश चौधरी लखनऊ से गिरफ्तार

पूर्वी चम्पारण में ‘मौत का समान’ सप्लाई करने वाला गाजियाबाद निवासी सतीश चौधरी लखनऊ से गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-एसएस केमिल्स के नाम से गाजियाबाद में चलती है कंपनी

– इंटर स्टेट स्प्रिट सप्लाई चेन का नेटवर्क और फाइनेंसियल स्टेट्स खंगालने में जुटी पुलिस

पूर्वी चंपारण। जिले में मौत का समान’ बाटने वाला गाजियाबाद का स्प्रिट माफिया लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सतीश चौधरी लालगंज बस्ती उतर प्रदेश का निवासी है जो साहिबाबाद में रहते हुए गाजियाबाद से स्प्रिट का कारोबार करता है। बताया गया है  कि ‘एसएस केमिल्स’ के नाम पर इसका कारोबार चल रहा था। एसआईटी और टेक्निकल सेल की मदद से उसे पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने उक्त धंधेबाज की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया गया है कि एसएस केमिकल्स का मालिक सतीश चौधरी के पास से पुलिस ने जहरीली स्प्रिट सप्लाई चेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाए है,जिसके आधार पर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।मोतिहारी में जहरीली शराब कांड ने एक बार फिर पूरे राज्य सहित मोतिहारी में कोहराम मचा दिया है।

इस जहर के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस बिहार के साथ ही यूपी में नेटवर्क को खंगालने में लगी है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि जहरीली स्प्रिट की खेप मोतिहारी तक भेजी गई थी, जिससे शराब बनाया गया और पीने से दस लोग की मौत हुई। जाहिर है अब यह मामला सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक संगठित इंटर स्टेट केमिकल सप्लाई रैकेट की शक्ल ले चुका है। इस दर्दनाक कांड में अब तक मोतिहारी के रघुनाथपुर और तुरकौलिया थाना क्षेत्रों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई करते हुए पीपरा कोठी थाना क्षेत्र से लगभग 1500 लीटर जहरीली स्प्रिट की खेप जब्त की, बिहार के डीजीपी ने भी माना है कि समय से स्प्रिट की जब्ती नहीं होती तो यह ‘मौत का कारोबार’ और भी बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता था। इस कार्रवाई में कई शराब माफिया भी गिरफ्तार किए गए हैं।पुलिस अब इंटर स्टेट स्प्रिट नेटवर्क की कुंडली खंगालने में जुटी है, साथ ही नेटवर्क के फाइनेंशियल फीड बैक भी खंगाले जा रहे है।

 ‘

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page