बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा में बस-पिकअप की टक्कर,10 की मौत

बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा में बस-पिकअप की टक्कर,10 की मौत
Facebook WhatsApp

कटिहार।बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्य -31 पर शनिवार देर शाम दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक हरदा से पूर्णिया जा रही तेज रफ्तार बस की सामने से आ रही पिकअप वैन से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पास से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें भी इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में मरने वाले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया स्थित हायर सेंटर और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। फिलहाल जिला प्रशासन राहत कार्यों और मृतकों की पहचान करने में जुटा है

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में मौत पर जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में हुये भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुये है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनकी समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page