बोलेरो गाड़ी में लदी 840 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ एक गिरफ्तार
डुमरियाघाट। अंचल निरीक्षक केसरिया निकू कुमार ने बड़ी कार्रवाई के तहत 840 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ बोलोरो गाड़ी को जप्त की है। जानकारी के मुताबिक बीआर 28ई/ 8119 बोलेरो के इंजन में छुपा कर उत्तर प्रदेश से लाये जा रहे 180 मिलीग्राम का 840 पीस ऑफिसर चॉइस शराब सहित कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र अवस्थित जलतौली वार्ड निवासी सुरेश राम के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में अंचल उत्पाद टीम व पुलिस निरीक्षक केसरिया निकू कुमार, एसआई सरवन कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

