एनएससीएसएफ की टीम ने पीपराकोठी कृषि अनुसंधान केन्द्र का जायजा लिया 

एनएससीएसएफ की टीम ने पीपराकोठी कृषि अनुसंधान केन्द्र का जायजा लिया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। चकिया चीनी मिल क्षेत्र अध्ययन के क्रम में एनएफसीएसएफ नई दिल्ली की टीम का पीपराकोठी केविके का भ्रमण किया। इस दौरान गन्ना उत्पादन, खेती की वर्तमान स्थिति तथा कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त किया। टीम ने परिसर में प्राकृतिक खेती  के विभिन्न आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी ली। कृषि वैज्ञानिकों से संवाद के दौरान प्राकृतिक खेती, जैविक उर्वरक, कीट प्रबंधन तथा कम लागत में उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

इस अवसर पर टीम के द्वारा  वैज्ञानिकों को गन्ना खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि क्षेत्र में गन्ना उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके एवं 

प्रस्तावित चीनी मिल की स्थापना के लिए पर्याप्त कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके अतिरिक्त टीम में शामिल सदस्यो ने स्थानीय किसानों के गन्ना खेतों का भ्रमण भी किया। जबकि किसानों से उत्पादन, सिंचाई व्यवस्था, बीज उपलब्धता, लागत, विपणन एवं अन्य व्यावहारिक समस्याओं पर जानकारी प्राप्त की। यह भ्रमण कार्यक्रम गन्ना किसानों एवं क्षेत्रीय कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page