शिखर गुटका लदी ट्रक लूटकांड का इनामी अपराधी लखौरा से गिरफ्तार

शिखर गुटका लदी ट्रक लूटकांड का इनामी अपराधी लखौरा से गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

डुमरियाघाट। शिखर गुटका लदी ट्रक लूट कांड के मुख्य अपराधी को जिला एसटीएफ और डुमरिया घाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लखौरा से गिरफ्तार कर लिया गया।  गिरफ्तार अपराधी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुरहां गांव निवासी जगदीश पंडित का पुत्र राजेश पंडित  है। उसके उपर एसपी ने 5000 रुपये की इनाम की घोषणा की थी।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि 5 अक्टूबर 2024 को एक ट्रक पर शिखर गुटका लोड कर उत्तर प्रदेश से बिहार लाया जा रहा था। जहां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थित नरसिंह बाबा मंदिर के समीप मध्य रात्रि में चालक को कब्जे में कर शिखर लदे ट्रक को लूट लिया गया।

मामले में पहले ही ट्रक और गुटखा को पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं चार अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना की उदभेदन कर लिया गया था। मुख्य अपराधी राजेश पंडित पुलिस को चकमा दे फरार चल रहा था।  उसके घर की कुर्की के लिए न्यायालय से आदेश के लिए याचना किया गया था। इसी बीच जिला एसटीएफ की टीम सहित थाना अध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु सहित पुलिस बल के जवान उसे गिरफ्तार कर लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page