जहरीली शराब कांड के बाद कोटवा में 35 शराब धंधेबाज पुलिस की रडार पर

जहरीली शराब कांड के बाद कोटवा में 35 शराब धंधेबाज पुलिस की रडार पर
Facebook WhatsApp

-स्प्रिट माफिया लवकुश से जुड़ी जानकारी के आधार पर कारवाई जारी

कोटवा। थाना क्षेत्र के 35 शराब कारोबारी पुलिस की रडार पर हैं। स्थानीय पुलिस ने शराब के सिंडिकेट से जुड़े एक एक लोगों की कुंडली खंगाल रही है, उनका पहले का रिकॉर्ड और वर्तमान की कार्यशैली की जानकारी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि इनमें कई ऐसे शामिल हैं, जो शराब के मामले में नामजद है और जेल भी गए है। ऐसे धंधेबाजों की टोह लेने के लिए पुलिस टेक्निकल सेल का भी मदद ले रही है।

बताया गया है कि लगातार इनपुट जुटाये जा रहे है और उस आधार पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कि शराब तस्करी से जुड़े लोगों के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई जारी है। उल्लेखनीय है कि तुरकौलिया और रघुनाथपुर के जहरीली शराब कांड का मास्टर माइंड लवकुश यादव कोटवा थाना क्षेत्र के सुबैया का रहने वाला है।

पुलिस उसके फ्रेंडशिप नेटवर्क को भी खंगाल रही है। जिसमें उसके काफी करीबी लोगों को चिन्हित कर उनकी भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मालूम हो कि उतर प्रदेश के गाजियाबाद से लवकुश ने जहरीली स्प्रिट की खेप मंगाई थी, जो गोरखपुर होते हुए जिले में पहुंची थी। इधर पुलिस लवकुश के संपति की जानकारी भी जुटा रही है, जिसको लेकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page