डीडीसी ने विभिन्न योजनाओं का अधिकारियों के साथ की समीक्षा,पीओ रक्सौल से जबाब-तलब
मोतिहारी। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सभागार भवन मोतिहारी में मनरेगा एवं आवास योजना की समीक्षात्मक बैठक उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई।उक्त बैठक में निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, के निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, कार्यपालक अभियंता, मनरेगा, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सहायक अभियंता, मनरेगा, सभी कनीय अभियंता, सभी आवास पर्यवेक्षक एवं सभी पंचायत तकनीकी सहायक, मनरेगा ने भाग लिया।

बैठक से अनाधिकृत अनुपस्थिति के कारण कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, रक्सौल से कारण पृच्छा किया गया। उक्त समीक्षात्मक बैठक में मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य की समीक्षा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत आवास की स्वीकृति, किस्तों की भुगतान, आवास पूर्णता, आवास प्लस 2024, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं अन्य की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया।

