दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मामले में पांच लोग नामजद

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मामले में पांच लोग नामजद
Facebook WhatsApp

– ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार 

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के घीवाढार गांव में दो दिन पूर्व दहेज हत्या मामले मे एफआईआर दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

मृतका की पहचान निशा देवी उर्फ रूपा देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरवा गांव निवासी रामजी तिवारी ने हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 में उन्होंने अपनी बेटी निशा की शादी घीवाढार गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र सर्वेश कुमार सिंह से की थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और शहर में जमीन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर 9 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर निशा देवी की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को घर में लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।मृतका के पिता घटना की सूचना पाकर ससुराल पहुंचे तो घर के सभी सदस्य फरार मिले। 

मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर वीरेंद्र सिंह, सास रीना देवी, पति सर्वेश कुमार सिंह, ननद प्रिया देवी तथा नंदोसी दीपक सिंह (इंद्रगाछी निवासी) को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में सभी पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page