चोरी के बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार 

चोरी के बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

-मटियरिया का है पकड़ा गया युवक

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मटियरिया गांव निवासी नारद यादव के पुत्र सोना यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बगहा माई स्थान के समीप पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान दारोगा प्रीतम कुमार के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। तभी एक युवक बाइक लेकर वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह घबरा गया और बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर खदेड़कर पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने युवक से बाइक के संबंध में पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने एचएचडी मशीन से बाइक की जांच की, जिसमें पाया गया कि वाहन पर अंकित नंबर फर्जी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार युवक को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार युवक ने अन्य बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिससे कई और मामलों के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फलस्वरूप क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोरों के बीच हड़कंप मच गया है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page