ब्लॉक गेट के समीप छापेमारी में शराब की खेप के साथ कारोबारी गिरफ्तार 

ब्लॉक गेट के समीप छापेमारी में शराब की खेप के साथ कारोबारी गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

– पुलिस ने ई- रिक्शा किया जप्त

हरसिद्धि। हरसिद्धि ब्लॉक गेट के समीप अरेराज -छपवा पथ में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ई-रिक्शा के माध्यम से अवैध शराब की खेप लेकर गुजर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और ब्लॉक गेट के पास घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली, जिसमें 15 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ।

मौके पर ही कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोनबरसा गांव निवासी राजू साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है। इस छापेमारी टीम में दरोगा शशि भूषण कुमार, चौकीदार रामबाबू राय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। पुलिस ने शनिवार को आरोपी राजू साहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page