मोतिहारी में रक्षा मंत्रालय की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत निर्मित उत्पादों की लगेगा प्रदर्शनी

मोतिहारी में रक्षा मंत्रालय की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत निर्मित उत्पादों की लगेगा प्रदर्शनी
Facebook WhatsApp

  

-शहर के राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में 15 अप्रैल से लोग देख सकेंगे अद्भुत प्रदर्शनी

मोतिहारी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), रक्षा मंत्रालय द्वारा शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। “शांति, सत्य और विज्ञान का संगम सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत की ओर” विषय पर आधारित यह प्रदर्शनी 15 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी। प्रतिदिन प्रातः 10  से सायं 8 बजे तक यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन 15 अप्रैल  को प्रातः 10 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में डीआरडीओ के अध्यक्ष तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास सचिव डॉ. समीर वी. कामत उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राधा मोहन सिंह, सांसद (लोक सभा), सभापति रक्षा संबंधी स्थायी समिति, सदस्य परामर्शदात्री समिति (रेल मंत्रालय एवं पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय) तथा पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री होंगे।

इस प्रदर्शनी में डीआरडीओ द्वारा विकसित अत्याधुनिक रक्षा तकनीक, वैज्ञानिक उपलब्धियों एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिले के सभी नागरिकों — विशेषकर विद्यार्थियों, युवाओं एवं विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों से अपील की जाती है कि वे इस अनूठे अवसर का लाभ उठाएं और अपने परिवार सहित इस प्रदर्शनी का भ्रमण करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page