आदापुर थानाध्यक्ष पप्पू पासवान निलंबित,पूजा को मिली कमान

आदापुर थानाध्यक्ष पप्पू पासवान निलंबित,पूजा को मिली कमान
Facebook WhatsApp

रक्सौल। निगरानी विभाग की टीम के द्वारा प्राइवेट थाना मुंशी इंतकाब आलम को गिरफ्तार किये जाने के बाद इस मामले में आदापुर के थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान को निलंबित कर दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल की जांच रिपोर्ट के आधार पर  पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पप्पू कुमार पासवान को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय के अनुमोदन के बाद पचपकड़ी थाना की थानाध्यक्ष पूजा कुमारी को आदापुर थाना के थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो एक व्यक्ति से थाना का काम लेने के साथ-साथ रिश्वत वसूली में नाम आने पर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई है। जाहिर है कि एसपी के उक्त फौरी कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page