कलवार इंटीग्रेटेड एसोसिएशन का प्रथम स्थापना दिवस का भव्य आयोजन
-दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे है हजारों लोग
हरसिद्धि। कलवार इंटीग्रेटेड एसोसिएशन के स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हरसिद्धि स्थित चंपारण बैंकेट एंड रिसॉर्ट में आयोजित इस समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं भगवान बलभद्र तथा सहस्त्रार्जुन महाराज को पुष्प अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अशोक चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, संयोजक मिथिलेश जायसवाल, कमलेश प्रसाद, अमित भगत, पवन जायसवाल, जगत नारायण, ई. राकेश गुप्ता, रंजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक सह सम्मान समारोह में बिहार प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महासचिव एवं गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में राजेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, रंजिता गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, जय किशन भगत, डॉ. राकेश कुमार रौशन, विशाल ‘गप्पू’, धनंजय सत्यदेवा, मिथलेश जायसवाल, सरोज जायसवाल एवं जगत नारायण प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि चंपारण की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित यह आयोजन कलवार इंटीग्रेटेड एसोसिएशन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने संगठन के विस्तार और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
दो दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं सामुदायिक मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर कई जिले से आए कलवार महासंघ के सदस्य हजारों की संख्या में भागीदारी निभा रहे है।

