सैनिक सम्मान के साथ हुआ सेना के जवान का अंतिम संस्कार
: जवानों ने 12 फायरिंग कर दी सलामी
संग्रामपुर। सड़क दुघर्टना में मृत सेना के जवान का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ हुआ। जवानों ने बारह फायरिंग कर उन्हें श्रद्धांजलि व सलामी दिया। इजरा मोरी के समीप गंडक नदी के किनारे अंतिम संस्कार हुआ। संग्रामपुर मठिया गांव के सेना जवान अशोक कुमार उर्फ बब्लू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह इजरा मोरी के समीप गंडक नदी के तट पर दाहसंस्कार किया गया।
जिसमें सेवेन बिहार दानापुर सेंटर के लेफ्टिनेंट विजय कुमार सिंह के साथ आए जवानों के द्वारा 12 राउंड फायरिंग कर सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। वही मृतक जवान का शरीर से लिपटा तिरंगा साथी जवानों के द्वारा उनके छोटे भाई विमल कुमार उर्फ बदरी को समर्पित किया गया। यह एक ऐसा दृश्य था जब मौजूद सभी की आंखे भर आई। दाहसंस्कार में प्रमुख प्रतिनिधि सह समाज सेवी विकास कुमार सिंह, भोला सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, संजय मिश्रा, मिथलेश मिश्र,मुखिया जितेंद्र राम सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

