एचएमएआई ने समारोहपूर्वक मनायी होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन की 271वी जयंती

एचएमएआई ने समारोहपूर्वक मनायी होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन की 271वी जयंती
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई )पूर्वी चंपारण ने शनिवार को विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन का 271वी जयंती समारोह का मनाया। समारोह का आयोजन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अशोक कुमार के गायत्री नगर स्थित आवास पर किया गया ।

समारोह की अध्यक्षता डॉ एम एम प्रसाद व संचालन सचिव डॉ धीरज कुमार ने की। समारोह का शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वी चंपारण जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जनार्दन प्रसाद सिंह,विशिष्ठ अतिथि एचएमएआई के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार सिंह ,प्रदेश सचिव डॉक्टर बीके तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता एवं डॉ शिवनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ जनार्दन प्रसाद सिंह ने कहा कि चंपारण में जैसे महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता मिशन को आगे बढ़ाया ठीक वैसे ही चंपारण के होम्योपैथिक चिकित्सक महात्मा हैनिमैन के उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार सिंह मोतिहारी के संगठन को बिहार का आदर्श संगठन बताएं।

कार्यक्रम में सत्र 2026-28 के लिए संगठन के पदाधिकारी को मनोनीत किया गया। जिसमे संरक्षक डॉ एनके दास, अध्यक्ष डॉ एमएम प्रसाद ,सचिव डॉ धीरज कुमार ,कोषाध्यक्ष डॉ नवनीत मनी ,केंद्रीय प्रतिनिधि डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव राज्य प्रतिनिधि डॉ अशोक कुमार, सेमिनार संयोजक डॉ यु पी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ आर के सिंह डॉ बीके सिंह डॉ आरके चौबे, संयुक्त सचिव डॉ नवेंदु सिन्हा डॉ एस सी कुमार डॉ विकास कुमार तथा मीडिया प्रभारी डॉ आरके जायसवाल डॉ ए अली मनोनीत किए गए ।

सभी नव मनोनीत पदाधिकारीयों का स्वागत डॉ अशोक कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने की ।उपस्थित सभी चिकित्सक डॉ हैनीमैन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि व्यक्त किये ।कार्यक्रम में डॉ वाइ के सिंह ,डॉ बी एन प्रसाद, डॉ एमके ठाकुर, डॉ आरके सिंह , डॉ कैलाश पांडे, डॉ गोपाल प्रसाद, डॉ भुवनेश्वर प्रसाद, डॉ सरीता कुमारी, डॉ सरीता श्रीवास्तव सहित जिला के चिकित्सक शामिल हुए ।

संगठन में डॉ गरिमा कुमारी डॉ सुदेशना बोस डॉ शशि कला कुमारी डॉ अमित कुमार डॉ आशीष राज डॉ अभिषेक कुमार डॉ आशीष श्रीवास्तव नया सदस्यता ग्रहण किये ।विश्वनाथ प्रसाद ,शेखर कुमार श्रीवास्तव ,विनोद प्रसाद, सुधीर कुमार सहित फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े सदस्य डॉ सैमुअल हैनीमैन को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page