कारपोरेशन ऑफ सुगर फैक्ट्री लिमिटेड की टीम ने बंद पड़ी चकिया चीनी मिल का किया निरीक्षण

कारपोरेशन ऑफ सुगर फैक्ट्री लिमिटेड की टीम ने बंद पड़ी चकिया चीनी मिल का किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp

-किसानों सहित अधिकारियों से लिया फीडबैक

मोतिहारी। बारा चकिया चीनी मिल के पुनरुद्धार एवं नई चीनी मिल  की स्थापना को लेकर एनएससीएसएफ नई दिल्ली की एक टीम शुक्रवार को बंद पड़ी चीनी मिल का स्थलीय अध्ययन किया।  

नेशनल फेडरेशन ऑफ कारपोरेशन ऑफ सुगर फैक्ट्री लिमिटेड की टीम में शामिल सदस्य चकिया पहुंची। टीम द्वारा प्रस्तावित नई चीनी मिल की स्थापना के लिए एरिया अध्ययन के साथ ही बंद बड़ी चीनी मिल निरीक्षण एवं जानकारी संकलन किया गया।

टीम ने सर्वप्रथम पुरानी अवस्थित चकिया चीनी मिल परिसर का दौरा कर वहां उपलब्ध आधारभूत संरचना, भूमि की स्थिति एवं वर्तमान परिस्थिति का अवलोकन किया।  तपश्चात टीम ने नई प्रस्तावित चीनी मिल के लिए चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया। टीम ने आसपास के निकटवर्ती क्षेत्र के किसानों से संवाद कर गन्ना उत्पादन, उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था एवं किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।  वही  कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारियों से मुलाकात कर कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, गन्ना क्षेत्र विस्तार, उत्पादन एवं आंकड़े आदि पर चर्चा की।

इसके अतिरिक्त  लघु सिंचाई, जल निस्सरण  विभाग, केनाल डिवीजन आदि के अधिकारियों भी आवश्यक तकनीकी जानकारियां प्राप्त कर  विभागों के उपलब्ध आंकड़े एवं अभिलेखों को संकलित किया। टीम द्वारा संकलित आंकड़ों का विश्लेषण कर नई चीनी मिल की स्थापना की दिशा में आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं व्यवहारिकता का मूल्यांकन के बाद सरकार को आवश्यक अनुशंसा  प्रस्तुत की जाएंगी, ताकि  बाराचकिया क्षेत्र में नई चीनी मिल की स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

सरकार की यह पहल क्षेत्र के किसानों, रोजगार एवं औद्योगिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जायेगी।  नई चीनी मिल की स्थापना से गन्ना किसानों को लाभ, क्षेत्र में रोजगार के अवसर तथा आर्थिक विकास को मजबूती मिलने की संभावना  है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page