शादी विवाह में लोगों को आपूर्ति की जायेगी कमर्शियल गैस सिलेंडर: एसडीओ
मोतिहारी। समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्ण भवन में अनुमण्डल स्तरीय आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर निशांत सिहारा, विधायक प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद
विधायक सुगौली के प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य एवं आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी तथा गैस एजेंसियों के संचालक सम्मिलित थे। इस अवसर पर महादलित टोले/ मलिन बस्ती के छूटे हुए लोगों का राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता जताई गयी।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि शादी-विवाह के लिए कमर्शियल गैस उपलब्ध कराने का निर्णय सरकार के द्वारा लिया गया है। इस संबंध में जिनके यहां शादी-विवाह है उससे संबंधित शादी कार्ड की प्रति के साथ आवेदन दे सकते हैं।
अनुमण्डल अंतर्गत गैस की उपलब्धता एवं सुचारु वितरण पर बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण ने
संतोष व्यक्त किया गया। घरेलू एवं कमर्शियल गैस की उपलब्धता एवं नियमानुकुल वितरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया।

