असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन,कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने खड़गे के खिलाफ की गई बयान का जताया विरोध

असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन,कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने खड़गे के खिलाफ की गई बयान का जताया विरोध
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे के उपर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा द्वारा के विरोध में पुतला दहन किया गया।

मोतिहारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के सबसे बड़े दलित चेहरा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर इस प्रकार का जातिसूचक बयान देना, उनके अकादमी कद को छोटा करना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि असम से भाजपा की सरकार जानें वाली है। असम के मुख्यमंत्री का हड़बड़ाहट व छटपटाहट और बौखलाहट यह स्पष्ट दर्शा रही है कि, भाजपा की सरकार जानें वाली है कांग्रेस की सरकार आने वाली है।

उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी मुनमुन जयसवाल, मुमताज अहमद, संजीव सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, चुमन जयसवाल, अखिलेश्वर मिश्रा, गुंजन मिश्रा, राहुल शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रीतम अग्रवाल, दिलनवाज राशिद, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, विजय यादव, आदापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, मुमताज़ कादरी,रक्सौल कांग्रेस उपाध्यक्ष ईश्वरचंद्र प्रसाद, अनिल कुमार यादव, सुगौली युवा कांग्रेस अध्यक्ष असहाबुल होदा उर्फ छोटू, सद्दाम खान,ई.आमीर,अमन कुमार, महम्द सैफ,जगत पासवान, मयंक कुमार, हिमांशु कुमार, महम्द एकराम, महम्द मोजाहिर हुसैन,रंजन साह, महम्द हैयूल, महम्द चांद, झुन्नू सिंह, सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page