डीएम के जनता के दरबार में 50 फरियादियों ने लगाई गुहार
मोतिहारी। समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 50 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश पर वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार एवं सुश्री निधि कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी गण के द्वारा सुनवाई की गई। जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत आज प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विकास कुमार ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा ।
भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।

