विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेडक्रास में संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी में संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) ने किया।

कार्यक्रम में डॉ.आशुतोष शरण एवं सिसवा पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीन को अंगवस्त्र देकर  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के तरीके को बताया।

उक्त कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष के अतिरिक्त रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी  सचिव अमरेश कुमार, कार्यकारी सदस्य  अखिलेश कुमार, विश्व  स्वास्थ्य संगठन के डॉ. मनोज,  डॉ. सौरभ गुप्ता, कौशल किशोर सिंह, रवि अग्रवाल सहित सहित रेडक्रास के डाॅ. अशोक कुमार, प्रधान सहायक रूपक वर्मा, लैब टेक्नीशियन रणजीत कुमार श्रीवास्तव, अमोद कुमार, सुजीत कुमार, सुश्री वीणा सिंह, सुश्री ज्योत्सना श्रीवास्तव उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page