जहरीली शराब मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 महिला समेत 4 कारोबारी गिरफ्तार

Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। थाना पुलिस ने जहरीली शराब कांड में सख्त कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सहित चार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से  अवैध स्प्रिट भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बैरिया बाजार निवासी सुखाड़ी साह शामिल है। उस पर आरोप है कि उसने शंकरसरैया शेख शरण टोला निवासी आलियास अंसारी को शराब पिलाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।वहीं, पुलिस ने शंकरसरैया अहीर टोली के कुख्यात शराब कारोबारी नागा यादव के परिवार पर भी शिकंजा कसा है। छापेमारी के दौरान उसकी तीन पतोहुओं को 52 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिलाओं में अरविंद यादव की पत्नी संगीता देवी, विनय यादव की पत्नी आरती देवी और विकास यादव की पत्नी रेणु देवी शामिल हैं। थानाध्यक्ष सम्पत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। जांच में सामने आया कि तीनों महिलाएं अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय थीं। पुलिस ने मौके से स्प्रिट बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page