पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन
रक्सौल। हरैया स्थित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास पर बने कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिमी चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करना और समाज सेवा के प्रति जागरूक बनाना है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, जिला महामंत्री अजय पटेल,जिला उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, प्रदीप सर्राफ, अखिलेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रिंकू पांडेय, मृत्युंजय सिंह, मंटू गुप्ता, मीरा कुशवाहा, मिट्ठू गुप्ता, पार्वती तिवारी, कमलेश कुमार, रवि गुप्ता, कन्हैया सर्राफ, इंद्राशन पटेल, प्रवीण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

