अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की हुई बैठक
मोतिहारी। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की अहम बैठक रविवार को बेलबनवा स्थित कार्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकिशोर पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में विगत 29 मार्च को अरेराज में हुए स्वतंत्रता सेनानी स्मृति समारोह की समीक्षा की गई।इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अमिता निधि ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।

संगठन के महासचिव वयोवृद्ध अधिवक्ता राजकिशोर शर्मा, पत्रकार आनन्द प्रकाश एवं सुनील यादव को अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकिशोर पाण्डेय ने कहा कि संगठन स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को सहेजने और उनके उत्तराधिकारियों को एक मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगला स्वतंत्रता सेनानी स्मृति समारोह सह सम्मान समारोह सुगौली की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को और मजबूती मिलेगी।
बैठक में भोला सहनी उषा त्रिवेदी, आनंद प्रकाश पंकज शर्मा , रामभरोस सहनी,हरि पासवान इत्यादि उपस्थित थे।अंत में बैठक का समापन अमिता निधि के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ।

