वरिष्ठ क्रिकेटर मनोज कनौजिया को दी गई श्रद्धांजलि
मोतिहारी। ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के जी.के.स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड पर जिला के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी स्व.मनोज कनौजिया के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,वरिष्ठ खिलाड़ी प्रीतेश रंजन,फंटा पांडेय,रहमान खान,दिवाकर कुमार सिंह,गुलाब खान,संजीव कुमार, अभिषेक कुमार छोटू सहित सैकड़ो खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों ने इस श्रद्धांजलि सभा मे 2 मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
उल्लेखनीय है, कि स्व.मनोज कनौजिया जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी के साथ-साथ बिहार क्रिकेट टीम के भी वरिष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।उन्होंने ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष व ट्रेनर के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं।

