उपराष्ट्रपति की यात्रा से ठीक पहले सड़क हादसे में बीसीए छात्र की मौत,जमकर हुआ हंगामा

उपराष्ट्रपति की यात्रा से ठीक पहले सड़क हादसे में बीसीए छात्र की मौत,जमकर हुआ हंगामा
Facebook WhatsApp

कॉलेज के छात्र को स्कूल बस ने मारी ठोकर, मौत, चालक गिरफ्तार

मोतिहारी। उप राष्ट्रपति का काफिला गुजरने से पहले उसी मार्ग पर सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई । जिसके बाद घटनास्थल पर छात्रो ने जमकर बवाल किया। स्थिति की भयावता को देखकर पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात को भी सड़क पर उतरना पड़ा। 

बावजूद छात्र नहीं माने,  नतीजतन बल प्रयोग करना पड़ा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्म में भेजने के साथ ही स्थिति सामान्य हुई। बताया जाता है कि सदर अस्पताल रोड में एलएनडी कालेज के नजदीक डीएवी के स्कूल बस की चपेट में आने से बीसीए के छात्र की मौत हो गई। मृतक मुफ्फसिल थाना अंतर्गत रूपडीह के कन्हैया सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार बताया गया है। मौत की खबर कॉलेज सहित मृतक के गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों छात्र और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया।

नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था। छात्र आरोप लगा रहे थे कि हादसे के बाद अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिला, अस्पताल पहुंचने के बाद समुचित इलाज नहीं हुई, जिससे छात्र की मौत हो गई। घटनास्थल पर एसडीएम सदर,  डीएसपी सदर सहित पुलिस बल के पहुंचने के बाद भी छात्र मानने को तैयार नहीं थे।

बात नहीं बनते देख एसपी स्वर्ण प्रभात भी घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां उन्होंने समझाने का प्रयास किया परन्तु पर लोग नहीं माने और स्कूल प्रबंधन को बुलाने की मांग करने लगे। तत्पश्चात पुलिस कप्तान वहां से निकल गए। उनके चले जाने के बाद पुलिस बल प्रयोग करना पड़ा। तब जाकर लोग तितर- बितर हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इस बीच बस के चालक को गिरफ्तार किया गया है जो मुफ्फसिल थाने के बनकट  का मथुरा दास बताया गया है। प्रदर्शनकारी का आरोप था कि चालक नशे में और तेज गति से बस चला रहा था। बैरिकेटिंग के बावजूद बस का उक्त क्षेत्र में तेज गति से चलने से उक्त हादसा हुआ। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page