पुलिस के विशेष अभियान में 13 गिरफ्तार
हत्या, शराब मामले के वांछित आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पीपराकोठी। थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार देर शाम से देर रात तक की गई, जिसके बाद शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह अभियान अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी के साथ-साथ शराब पीने और शराब कारोबार से जुड़े कई व्यक्ति शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बेलवतिया निवासी सुकेश राम उर्फ उकेश राम, मझरिया निवासी लालबाबू सहनी और रामनारायण सहनी, बीरछपरा निवासी राजकुमार, मकरी महुआवा निवासी विकेश कुमार, सोनू कुमार और उमाशंकर यादव, चांदसरैया निवासी नारायण सहनी, बलथरवा निवासी अमरनाथ कुमार और अमरनाथ पासवान, पंडितपुर निवासी रामप्रवेश राम आदि के नाम शामिल हैं।
अभियान के दौरान, अमरनाथ पासवान के पास से लगभग 40 लीटर देसी शराब बरामद कर जब्त की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

