645 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार 

645 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

सिकरहना। 71वीं वाहिनी एसएसबी अठमोहान और जितना पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में दो अलग अगल जगहों से गुरुवार की संध्या गस्त  के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पिलर संख्या 359 /04 के समीप कोइरगांवा गांव के पास से 470 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक तस्कर को वही दूसरा शराब कारोबारी को 175 बोतल नेपाली शराब और बाइक के साथ दबोच लिया गया।.

उक्त तस्कर नेपाल से बाइक पर शराब को भारत सीमा में प्रवेश कर रहा था जिसे एसएसबी और जितना पुलिस ने पकड़ लिया.उक्त तस्कर की पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी दीपक कुमार पिता दिनेश कुमार रेगनियां गांव निवासी मुकेश गिरी पिता शंकर गिरी के रूप में किया गया जिसे गिरफ्तार कर जितना पुलिस को सौंप दिया गया है। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page