जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 150 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार
हरसिद्धि। तुरकौलिया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतो और कई लोगों के बीमार होने की घटना के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है, जिला प्रशासन के निर्देश पर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है,इसी कड़ी में पुलिस ने दामोंवृति चवंर में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है।
पुलिस टीम ने नदी किनारे नाव के सहारे छापेमारी कर उस ठिकाने तक पहुंच बनाई, जहां झाड़ियों के बीच अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा था,छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब के साथ-साथ शराब बनाने के उपकरण और कच्चा माल (पास) भी बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए अपर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जहरीली शराब कांड के बाद जिला प्रशासन के सख्त निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि फरार कारोबारी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है,“कोई भी शराब कारोबारी बख्शा नहीं जाएगा,” उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी,
इस कार्रवाई में दरोगा अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल थी, जिसमें दरोगा अंकित कुमार दारोगा बनाफ़ल, अक्षय कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद थे,
पुलिस की इस सख्ती के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

