महिला सिपाही से छेड़छाड़ दारोगा और मुंशी को पड़ा महंगा और हो गए सस्पेंड 

महिला सिपाही से छेड़छाड़ दारोगा और मुंशी को पड़ा महंगा और हो गए सस्पेंड 
Facebook WhatsApp

– मामला संज्ञान में आते ही एसपी फौरी एक्शन 

मोतिहारी । जिले में एक महिला सिपाही के साथ एक दारोगा और मुंशी को छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया है। मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने पताही थाना के दरोगा सुदामा सिंह और मुंशी संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इन दोनों पर एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई तब हुई जब पीड़ित महिला सिपाही ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मामले की जांच पकड़ीदयाल के डीएसपी को सौंपी गई।  डीएसपी की जांच रिपोर्ट में दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों की हरकतें संदिग्ध पाई।

रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बिना किसी देरी के सख्त कदम उठाते हुए दरोगा और मुंशी को निलंबित कर दिया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और अपराध के लिए कोई जगह नहीं है, चाहे आरोपी कोई भी हो। मामले की आगे की जांच जारी है और विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page