280 लीटर देसी शराब बरामद
डुमरियाघाट। जिला उत्पाद टीम और डुमरिया घाट पुलिस के संयुक्त कारवाई में डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सरोतर चवंर से 280 लीटर देसी शराब को बरामद की गई है!

इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि पुलिस बल को देख दो कारोबारी भाग निकले, जिनकी पहचान सरोतर गांव के विकास सहनी और सुजीत सहनी के रूप में हुई है। जिन पर उत्पात अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

