कार्यपालक सहायक का अनुबंध रद्द,तीन आवास सहायकों पर गिरी गाज 

कार्यपालक सहायक का अनुबंध रद्द,तीन आवास सहायकों पर गिरी गाज 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पिंकी देवी, प्रमुख, प्रखंड-पकड़ीदयाल का परिवाद पत्र में वर्णित शिकायत की जांच निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, डीआरडीए, से करायी गयी। निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, डीआरडीए द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आलोक में मो. राशिद कुमार, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, प्रखंड-पकड़ीदयाल के विरूद्ध “मूल मानदेय में 10 (दस) प्रतिशत की कटौती, दो साल के अवधि के लिए” का दण्ड अधिरोपित किया गया है।जबकि रवि शंकर कुमार, ग्रामीण आवास सहायक, ग्राम पंचायत राज-सुन्दरप‌ट्टी एवं चोरमा के विरूद्ध “मूल मानदेय में 15 (पन्द्रह) प्रतिशत की कटौती, दो साल के अवधि के लिए” का दण्ड अधिरोपित किया गया है।

वहीं असरारूल हक, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत राजेपुर नवादा, प्रखंड पकड़ीदयाल के विरूद्ध “मूल मानदेय में 15 (पन्द्रह) प्रतिशत की कटौती, दो साल के अवधि के लिए” का दण्ड अधिरोपित किया गया है। विनय कुमार राम, कार्यपालक सहायक  प्रखंड-पकड़ीदयाल के विरूद्ध अनुबंध रद्द का दण्ड अधिरोपित किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया  है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page