घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती

घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती
Facebook WhatsApp

-अधिकारियो ने की कई जगह छापेमारी,दुकानदारों में मचा हड़कंप

सुगौली। थाना क्षेत्र में घरेलू गैस की किल्लत और बढ़ती शिकायतों के बीच शनिवार को जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया। प्रशासनिक टीम ने नगर के मुख्य बाजार रोड स्थित देवान चौक समेत विभिन्न होटल, बर्गर और चाय दुकानों पर अचानक छापेमारी की। लिहाजा दूकानदारो में हड़कंप मचा गया।
जांच के दौरान एक बर्गर दुकान पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया जो नियमों की खुली अवहेलना है। वहीं कृष्णा होटल में भी गहन जांच की गई लेकिन वहां कोई अनियमितता नहीं पाई गई। इस कार्रवाई से पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और अन्य दुकानदारों में भी भय का माहौल देखने को मिला।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी के मद्देनजर एसडीएम निशांत सिहारा के निर्देश पर यह सख्त कार्रवाई की गई।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिया कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि कालाबाजारी और नियम उल्लंघन पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।मौके पर स्थानीथ थाना से एसआई अनुराग राज सहित सशत्र बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page