सारण में सरयू नदी में डुबने से तीन किशोर की हुई मौत
सारण। जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नदी पार कर लकड़ी लाने के लिए गये तीन किशोर की सरयू नदी में डुबने से मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव मातम में पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगो के अनुसार नदी किनारे पानी पीते समय एक किशोर का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।साथी को डूबता देख बाकी दोनों उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। जिसके बाद तीनों की मौत हो गई। बताया गया कि तीनो ने एक दुसरे को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन नदी के तेज बहाव और गहराई के आगे वे बेबस हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद, ग्रामीणो ने भी बचाने की कोशिश की।लेकिन सफलता नही मिली।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और खोज अभियान चलाया।काफी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों के शव बाहर निकाले गए।
तीनों किशोरों की मौत की खबर से मटियार गांव में मातम छाया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, सभी पीड़ित घरों में चीत्कार गूंज रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर सवाल उठाए।लोगों ने प्रशासन से पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

