घर से बुलाकर युवक की हत्या कर सदर अस्पताल मे फेंका शव
-मामले मे मृतक युवक की माँ ने रघुनाथपुर थाना मे दर्ज कराया एफ आई आर, चार नामजद
-रघुनाथपुर वार्ड 27 का रहने वाला था मृतक युवक
मोतिहारी। शहर से सटे रघुनाथपुर वार्ड 27 के एक युवक को घर से बाइक से ले जाकर हत्या कर अस्पताल मे शव फेंक देने का मामला उजागर हुआ है। मृतक युवक रामचंद्र ठाकुर का पुत्र अरज ठाकुर (28) था।
मामले मे मृतक युवक की माँ सुगली देवी ने रघुनाथपुर थाना मे आवेदन देकर एफ आई आर दर्ज कराई है। उसने कहा है कि उसका पुत्र अरज ठाकुर को 24 सितंबर को दिन मे 4.30 बजे बंजरिया थाना के चैलाहा गाँव के झपस राम का पुत्र टुना राम व कोलाई भगत का पुत्र राजाराम भगत बाइक से बुलाकर ले गया। देर शाम मे मेरे पुत्र के मोबाइल से राजा राम भगत का पुत्र अभय कुशवाहा व अंशु कुशवाहा सहित चारो ने बारी बारी से फोन कर कहा कि आपके पुत्र को ठोकर लग गयी है। आप सदर अस्पताल मे आईये। मेरे जाने के आधा घंटा बाद एक टेम्पो से उक्त चारों मेरे पुत्र का शव लाकर फेंक कर भाग गए।
सुगली ने कही है कि उक्त चारों ने एक साजिश के तहत मेरे पुत्र कि हत्या कर ठोकर लगने की झूठी कहानी रची थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया था। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

