हरसिद्धि का दिलखुश बना इंटर आर्ट्स में जिले का तीसरा टॉपर

हरसिद्धि का दिलखुश बना इंटर आर्ट्स में जिले का तीसरा टॉपर
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड के गायघाट उज्जैन लोहियर डीह टोला निवासी दिलखुश कुमार ने इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।उन्होंने 469 अंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दिलखुश के पिता प्रदीप यादव हैं, जबकि उनकी मां किरण देवी ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका बेटा आगे चलकर अधिकारी बनेगा। दिलखुश का लक्ष्य बीपीएससी के माध्यम से एसडीओ बनना है, जिसके लिए वह आगे कड़ी मेहनत करेगा।

दिलखुश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गायघाट हाई स्कूल से प्राप्त की। उसकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उसे बधाई दी है।

इस अवसर पर स्थानीय मुखिया लालाबाबू साहनी ने दिलखुश को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर उसकी पढ़ाई में हर संभव सहयोग किया जाएगा, ताकि वह अच्छे संस्थान में नामांकन लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सके।

दिलखुश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने शिक्षकों को दिया। उसने बताया कि शिक्षक पवन कुमार, ऋतु मैम, मोनी मैम, रूपेश सर और राकेश सर का उसे लगातार मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल कर सका।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page