प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत ढहने से बिहार के तीन समेत चार मजदूरों की मौत,15 घायल

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत ढहने से बिहार के तीन समेत चार मजदूरों की मौत,15 घायल
Facebook WhatsApp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की धमाके के साथ छत ढहने से चार मजदूराें की माैत हाे गई।हादसे में 15 लाेग घायल हुए हैं। यह काेल्ड स्टाेरेज समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमा वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना के संबंध में जिलाधिकारी वर्म ने बताया कि लखनऊ रोड पर चांदपुर गांव के सामने आदर्श कोल्ड स्टोर है। सोमवार दोपहर कोल्ड स्टोरेज में मजदूर आलू रखे रहे थे। इसी बीच स्टोरेज का एक हिस्सा भराभराकर गिर गया, जिसकी वजह से अमोनिया गैस का पाइप फट गया। छत के मलबे में कई मजदूर मलबे में दब गये। उन्हाेंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने राहत बचाव कार्य कर मलबे से दबे सभी को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, इनकी पहचान बिहार के सासाराम के रहने वाले ज्योतिष,मसिंदर और सनाेज के रूप में हुई हैं। जबकि एक मजदूर की पहचान प्रयागराज के फाफामऊ स्थित मलाका के चंदापुर गांव निवासी जगदीश के रूप में हुई है। इसके अलावा अमरजीत, बच्चा कार्तिक समेत 15 घायल हुए हैं। जिसमे कई मजदूरो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बताया गया कि हादसे के वक्त वहां 120 लाेग माैजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page