बिहार इंटर परीक्षा 2026 के टाॅपरो की देखे सूची

बिहार इंटर परीक्षा 2026 के टाॅपरो की देखे सूची
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार परीक्षा समिति (बोर्ड) ने सोमवार को 12वीं के तीनो स्ट्रीम साइंस,आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ टॉप किया। सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के मो. लकी अंसारी ने 478 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। पटना की माही कुमारी दूसरे और निशिका श्री तीसरे स्थान पर रही।

देखे टाॅप पांच में स्थान वाले छात्रो की सूची

साइंस स्ट्रीम टाॅपर लिस्ट

रैंक 1-आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर 481 (96.20%)

रैंक 2- साक्षी कुमारी सीतामढ़ी 479 (95.80%)

रैंक 2- सपना कुमारी नवादा 479 (95.80%)

रैंक 3- अनामिका कुमारी बेगूसराय 478 (95.60%)

रैंक 4- सत्यम कुमार दरभंगा 476 (95.20%)

रैंक 5 – पलक कुमारी मुजफ्फरपुर 475 (95.00%)

आर्टस स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

रैंक 1- निशु कुमारी गया 479 (95.80%)

रैंक 2- सिद्धि शिखा सीतामढ़ी 478 (95.60%)-

रैंक 3- चंद्रदीप कुमार लखीसराय 478 (95.60%)

रैंक 4- मोहम्मद लकी अंसारी पूर्णिया 478 (95.60%)

रैंक 5- नासरीन परवीन पश्चिम चंपारण 477 (95.40%)

काॅमर्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

रैंक 1- अदिति कुमारी पटना 480 (96.00%)

रैंक 2- माही कुमारी पटना 476 (95.20%)

रैंक 3- निशिका श्री पटना 475 (95.00%)

रैंक 4- मानवी कुमारी वैशाली 474 (94.80%)

रैंक 5- श्रेया कुमारी नवादा 474 (94.80%)

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page