बिहार दिवस पर कई कार्यक्रम हुए आयोजित
पूर्वी चंपारण। जिले में बिहार दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। सुबह 8:00 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी का निकाली गई, जिसे जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी में हजारों छात्र- छात्राओं ,शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बढ़चढ़ के भाग लिया।
तत्पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। शहर के राजा बाजार स्थित प्रेक्षा गृह,और राजेंद्र भवन में रंगोली प्रतियोगिता,मेंहदी प्रतियोगिता,वाद विवाद ,पेंटिंग प्रतियोगिता,और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें लोकगीत मैथिली, मगही, भोजपुरी और लोकनृत्य की प्रस्तुति स्कूली छात्र,छात्राओं ने किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चंपारण शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली, रसोई गैस एवं अन्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां मिली हैं। कहा कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जिला प्रशासन “जल-जीवन-हरियाली” अभियान को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष पहल हो रहा है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में राज्य सरकार की पहल की जिलाधिकारी ने सराहना किया। जिला प्रशासन की उपलब्धियों पर कहा कि पिछले एक वर्ष में हमारे जिले ने कृषि क्षेत्र में अच्छा उत्पादन किया है, जिले में डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत किये जा रहे हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि बिहार दिवस के इन तीन दिवसीय आयोजनों में सभी बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी संस्कृति पर गर्व करें। एक साथ मिलकर एक स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध बिहार बनाने का संकल्प लें।

उक्त अवसर पर डीडीसी, डीपीआरओ, जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी के साथ साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी व शकील अहमद कार्यक्रम प्रभारी व जिला प्रशासन के सभी कर्मी उपस्थित थे।

