विराट रामायण मंदिर स्थित उप स्वास्थ्य केद्र में डॉक्टर की जगह नर्स कर रही इलाज 

विराट रामायण मंदिर स्थित उप स्वास्थ्य केद्र में डॉक्टर की जगह नर्स कर रही इलाज 
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर। प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। जाहिर है प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र की घटनाएं सुर्ख़ियों मे है। इस बीच केसरिया रामजानकी पथ स्थित कैथवलिया राजपुर में निर्माणाधीन विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण परिसर के सामने संचालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मरीजों का इलाज नर्सों के भरोसे किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पूजा रंजन की ड्यूटी निर्धारित थी, लेकिन वे बिना किसी पूर्व सूचना या छुट्टी के अनुपस्थित पाई गईं। डॉक्टर की गैरमौजूदगी में नर्सों द्वारा ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। लाजमी है उपचार की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होंगे। इस संबंध में अस्पताल प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में प्रधान लिपिक रवि चतुर्वेदी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते उन्निहें  निगरानी टीम ने र गिरफ्तार किया था। बावजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रही है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page