बौद्ध भिक्षुको का जत्था  पूर्वी चंपारण के मंगलापुर गांव पहुंचा

बौद्ध भिक्षुको का जत्था  पूर्वी चंपारण के मंगलापुर गांव पहुंचा
Facebook WhatsApp

-116 लोगो की  टीम 17 दिसम्बर 2025 से है भ्रमण पर

– बौद्ध भिक्षुकों ने अबतक पूरी की  32 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा

संग्रामपुर। बौद्ध भिक्षुक का जत्था थाईलैंड से कोलकाता के रास्ते विगत 17 दिसम्बर से भ्रमण पर निकले हैं जो केसरिया  व वैशाली बौद्ध स्तूप जाने के क्रम मे मंगलापुर एसएच 74 के ठहरे है । उनके साथ गाड़ी के चालक मनीष कुमार ने बताया कि 116 सदस्यों की टीम है जो पैदल चलते हुए बोध गया,सारनाथ,इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, श्रावस्ति, कुशीनगर, नेपाल के बाद केसरिया व वैशाली जा रहे हैं । टीम अभी तक लगभग 32 सौ किमी पैदल चलकर मंगलापुर पहुंची है, जहां से गुरुवार की सुबह केसरिया के लिए प्रस्थान करेंगी।

टीम का नेतृत्व थाईलैंड के गुरु जी आयान प्रापवेट कर रहे हैं। टीम के सभी पर्यटक सोने के लिए अपना अपना टेंट लगाए हुए साथ ही दो ट्रक पर जरनेटर गैस चूल्हा के साथ भोजन समाग्री लेकर चल रहे हैं। टीम आगामी तीन अप्रैल को थाईलैंड के लिए प्रस्थान करेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page