चंपारण सत्याग्रह महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार करेगे शिरकत: सचिंद्र सिंह 

चंपारण सत्याग्रह महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार करेगे शिरकत: सचिंद्र सिंह 
Facebook WhatsApp

-तीनो दिन लगेगा निः शुल्क चिकित्सा शिविर , तैयारी चरम पर

कोटवा। चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गांधीग्राम जसौलीपट्टी में बुधवार को जनप्रतिनिधि,  अधिकारियों और ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता कल्याणपुर के विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते विधायक ने कहा कि महोत्सव में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले , इसके लिए लगभग 25  विभागों का स्टॉल लगेगा। वही तीनों दिन मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में सभी तरह के रोगों का इलाज जिले के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों के द्वारा किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल,मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, लघु सिंचाई सह जिला प्रभारी मंत्री, कला संस्कृति मंत्री के साथ अन्य मंत्रियों को महोत्सव में आने के लिए आमंत्रण पत्र दिया गया है।महोत्सव में राष्ट्रीय कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच पर मौका दिया जायेगा।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पाण्डेय ने कहा कि कला संस्कृति विभाग द्वारा अनुमंडल प्रशासन सदर के नेतृत्व में 25  से 27 मार्च तक आयोजित महोत्सव को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।जिसको लेकर अलग- अलग उप समिति बनाई गई है। महोत्सव को सफल बनाने में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिव्या किशोर, कार्यक्रम पदाधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी,प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, स्वास्थ विभाग के मनीष कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना कुमारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी आंनद मोहन बिहारी, परियोजना प्रबंधक जीविका आंशिक आर्या, उद्यान पदाधिकारी प्रसून गुंजन उप समितियां देखेंगे।

मौके पर प्रधानाध्यपक अशोक कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह , सुनील कुमार, अखिलेश सिंह, मोहन सहनी, विनय कुमार, सुनील सिंह,रविन्द्र सिंह, रामश्रेष्ठ बैठा, भूपेंद्र नारायण सिंह,रामाकांत पाण्डेय, अभय सिंह , शिकांत सिंह, प्रमोद कुमार,समिति सदस्य संदीप सिंह,राजीव रंजन , जितेंद्र कुमार सिंह के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page