एक के बाद एक तीन ट्रक की टक्कर,टला बड़ा हादसा
-घायल ट्रक के चालक ने कहा बस वाले ने दिया चकमा
कोटवा। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 स्थित फ्लाईओवर ब्रिज पर एक के बाद एक तीन ट्रकों की टक्कर हो गई। हालांकि इस बीच बड़ा हादसा टल गया और एक चालक को हल्की चोट आई , जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। घायल ट्रक चालक उतर प्रदेश का सुरेश यादव ने बताया कि उसके ट्रक के आगे एक बस चल रही थी जिसने अचानक ब्रेक लगा दिया।
गाड़ी ढलान पर थी इस लिए ब्रेक काम नहीं किया और ट्रक आगे एक ट्रक में टकरा गई। उक्त ट्रक असंतुलित हो कर ओवर ब्रिज की रेलिंग से टकराई और आगे का टायर ब्लास्ट हो गया जिससे गाड़ी कर रुक गई । यह भी संयोग था कि टायर फट गया अन्यथा ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए ओवर ब्रिज के दूसरी तरफ सर्विस लेन में जाती तो जान मॉल का क्षति होना तय था।
बस दुर्घटना के बाद गोपालगंज की ओर भाग निकली।दुर्घटना में पिपराकोठी से गोपालगंज के तरफ जा रही लेन पर आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और 112 की टीम ने आवागमन शुरू कराया।मामले में तीनों दुर्घटना ग्रस्त ट्रकों को पुलिस निगरानी में रखा गया है।थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

