लाइन होटल संचालक की हत्या में शामिल अंतरजिला तेलकटवा गैंग का मास्टर माइंड गिरफ्तार

लाइन होटल संचालक की हत्या में शामिल अंतरजिला तेलकटवा गैंग का मास्टर माइंड गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-एसपी ने गिरफ्तार चंदन सहित 5 पर घोषिए किए थे 10-10 हजार का इनाम

कोटवा। हाइवे पर ट्रक से तेल चोरी के दौरान कोटवा कदम चौक के नजदीक लाइन होटल संचालक की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने अंतरजिला तेलकटवा गैंग के मास्टर माइंड बदमाश को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार चंदन गिरि मुजफ्फरपुर साहेबगंज थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया है की होटल संचालक उपेंद्र राय को धीरज ने गोली मारी थी,जो पूर्व में आत्मसमर्पण किया है। एक और अपराधी विकास कुमार उर्फ पकौड़ी को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था।

बताया गया है कि चंदन पूरे गैंग का मास्टर माइंड है। किस वाहन से और किस इलाके में तेल चोरी करना है , चोरी का तेल कहा बिकेगा,इन सभी का ब्लूप्रिंट वही तैयार करता था,फिर गैंग घटना को अंजाम देती थी।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने गत वर्ष सितंबर ने उक्त तीनों सहित घटना में शामिल 5 अपराधियों पर 10 – 10 हजार के इनाम की घोषणा किए थे। बता दे की कोटवा कदम चौक के नजदीक 16 जुलाई 2025 की रात को अपराधियों ने तेल चोरी का विरोध करने ओर उपेंद्र राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के बेटे राहुल कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जानकारी के अनुसार, तेल कटवा गिरोह के सदस्य ट्रकों से डीजल चुराने की फिराक में ढाबे पर पहुंचे थे।

जब कोटवा निवासी होटल संचालक राहुल के पिता उपेंद्र राय ने उन्हें रोका और चोरी का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । मामले में कोटवा थाना कांड संख्या 270/2025 के तहत 17 जुलाई 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष करण सिंह , सब इंस्पेक्टर अमन कुमार , सिपाही विपिन कुमार सहित एसटीएफ के अधिकारी और जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page